Friday, December 2, 2011

एयरटेल पर तीन करोड़ का जुर्माना रीजनल मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपद तुलसीपुर में फर्जी आईडी लगाकर एक्टीवेट किये गये 607 सिम बरामद कर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर एयरटेल कम्पनी के रीजनल मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है तथा फर्जी आईडी लगाकर एक्टीवेट किये जाने के आरोप में दूरसंचार अधिनियम के तहत टेलीकाम अथारटी से तीन करोड़ तीन लाख 50 हजार रुपये के जुर्माने की संस्तुति की है। जनपद में काफी समय से फर्जी आईडी बनाकर सिम एक्टीवेट करने का कार्य किया जा रहा था। जिसके लिए फर्जी मोहरें व फोटो भी बनायी जाती थीं। इन फर्जी आईडी से एक्टीवेट सिमों को कुछ ऐसे संदिग्ध कायरे में इस्तेमाल किया गया था जो प्रदेश पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। एक बम विस्फोट काण्ड में यहीं से एक्टीवेट सिमो के इस्तेमाल होने की सूचना पर शुरू की गई कार्रवाई में इस फर्जी वाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि के निर्देश पर एसओजी ने स्टार इलेक्ट्रानिक हरैय्या चौराहा तुलसीपुर पर दबिश डालकर 507 एयरटेल के एक्टीवेट सिम तथा 100 वोडाफोन के शील्ड सिम बरामद कर दुकान मालिक अजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। सिमों की जांच करने पर मुख्यालय स्थित एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर किसान सेवा केन्द्र व एयरटेल कम्पनी के रीजनल मैनेजर की संलिप्ता सामने आयी। पुलिस ने किसान सेवा केन्द्र पर छापामारकर 400 फर्जी आईडी कार्ड , 7 फर्जी मोहरें व लगभग एक दर्जन फर्जी लागबुक बरामद किया गया। इस प्रकरण में किसान सेवा केन्द्र के मालिक सोमेन्द्र विक्रम सिंह व एयरटेल के रीजनल मैनेजर अभिनव श्रीवास्तव को मुख्य मुल्जिम बनाते हुए, अजय श्रीवास्तव, पाटेरी प्रसाद वर्मा, निवासी माधवडीह तुलसीपुर, राजकुमार कसेरा निवासी बलरामपुर सहित सात लोगों के विरूद्ध 419,420 120 बी़ 471 ,467,468 के तहत तुलसीपुर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment