Showing posts with label पृष्ठ संख्या ४. Show all posts
Showing posts with label पृष्ठ संख्या ४. Show all posts

Saturday, April 16, 2011

अन्ना को थमाया झुनझुना बिना बेसिक बदले कुछ हासिल न होगा

भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए स्टिंग ऑपरेशन को बनाइए वैध
अकेले लोकपाल-लोकायुक्तों से ठीक नहीं हो सकती हद तक बिगड़ी व्यवस्था जनता को पग-पग पर परेशान करने वाले गंदे कानून हैं हमारे। भ्रष्टाचार निरोधक कानून में संशोधन किये जाएं। अवैध आय स्रेत का खुलासा फ्रांस के जैसे अनिवार्य बने। गवाहों को पूरी तरह कानूनी संरक्षण दिया जाए। अन्ना के सदस्यों को कार्यपालिका के अनभुव नहीं।
अन्ना हजारे को बहुत अधिक खुशफहमी नहीं पालनी चाहिए कि उन्होंने सरकार को झुका दिया और लोकपाल मुद्दे पर बड़ी जीत हासिल कर ली। मेरा भी पहला सवाल हजारेजी से यही है कि क्या बेसिक कानून बदले बिना सिर्फ लोकपाल के जरिये भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकता है ? मैं दूसरों की तरह नहीं कहता कि हमारे कानून अच्छे हैं लेकिन उनका ठीक से पालन नहीं कराया जा रहा। मेरा कहना है कि हमारे कानून गंदे हैं, जो कदम-कदम पर जनता को परेशान करते हैं। जन्म प्रमाण पत्र ही नहीं मृत्यु का प्रमाण पत्र भी मुश्किल से ही मिलता है। इनके लिए अकसर आम आदमी को सरकारी मुलाजिम की मुठ्ठी गर्म करनी पड़ जाती है। स्कूल में दाखिले का यही हाल है और अस्पताल में एक अदद बेड हासिल करने के लिए भी इसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अकेले लोकपाल और लोकायुक्तों के जरिये इस कदर बिगड़ चुकी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सकता। अन्ना हजारे ने जन लोकपाल विधेयक का जो मसौदा तैयार किया है, उसमें भी इन सवालों के कोई जवाब नहीं दिये हैं। मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि भ्रष्टाचार निरोधक जो कानून है, उसमें संशोधन किया जाए। इसमें होना यह चाहिए कि आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाला व्यक्ति यह बताने के लिए मजबूर हो कि उसने इसे कहां से हासिल किया? इस तरह का कानून फ्रांस में है। उसे देखकर भारत के कानून में संशोधन किया जा सकता है। भ्रष्टाचारियों की लगाम कसने के लिए यह भी करना होगा कि गवाहों को कानून में पूरा संरक्षण दिया जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में सरकार को स्टिंग ऑपरेशन की कानूनी इजाजत दे देनी चाहिए। चाहे उसे पत्रकार करें अथवा आम आदमी। सरकार की सोच यही होनी चाहिए कि जैसे भी हो, भ्रष्टाचार और गलत कामों का पर्दाफाश होना चाहिए। अभी इस मामले में सरकार का रवैया बेहद खराब है। तहलका के मामले में सरकार ने ठीक नहीं किया। तहलका ने भ्रष्टाचार में कौन- कौन और कैसे लिप्त रहता है, इसकी एक झलक भर दिखाई थी पर उसके ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कम से कम भ्रष्टाचारियों के चेहरे उजागर करने वालों के साथ तो ऐसा सलूक नहीं ही किया जाना चाहिए। स्टिंग ऑपरेशन की मैं इसलिए वकालत कर रहा हूं क्योंकि इसके जरिये ही संसद में रुपये लेकर सवाल पूछने वाले एक दर्जन सांसदों को घर भेजा जा सका है। स्टिंग ने ही एक राष्ट्रीय पार्टी के सांसद का चरित्र भी दिखाया जो एक छोटी रकम के लिए कैसे समझौता करने के लिए तैयार हो जाता है। अगर मुझसे पूछा जाए तो सरकार ने फौरी तौर पर अन्ना हजारे को सिर्फ एक झुनझुना भर थमाया है। अन्ना हजारे सरकार के आगे धोखा खा गये हैं। सरकार की इच्छाशक्ति भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कतई नहीं है। इस मामले में राजनीतिक दल भी अन्ना के साथ नहीं हैं क्योंकि उनकी भी भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कोई बहुत इच्छा नहीं दिखती। अन्ना हजारे ने अपनी समिति में जो सदस्य रखे हैं उनसे भी संतुष्ट नहीं हूं। इनमें तीन वकील तो ले लिए हैं पर किसी सदस्य को भ्रष्टाचार से लड़ने का कोई अनुभव नहीं है। लड़ने से मेरा आशय भ्रष्टाचार की तह तक जाने और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को जेल की सलाखों तक पहुंचने से है। अगर और स्पष्ट कहूं तो मेरा कहना है कि कानून को पालन कराने वाली कार्यपालिका का अनुभव रखने वाला कोई व्यक्ति इस समिति में नहीं है। मैं इसलिए इन बातों को कह सकता हूं क्योंकि मैंने सी.बी.आई. में रहते हुए भ्रष्टाचार के कई बड़े मामलों को बेहद करीब से देखा है। मुझे उस चारा घोटाले का स्मरण है जिसमें आज 15 सालों बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है।

Friday, April 8, 2011

भ्रष्टाचारियों से निपटने में मौजूदा व्यवस्था निष्प्रभावी

 समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ सूबे के लाखों लोगों का जुड़ जाना अनायास नहीं है। यह व्यवस्था से हताश आम लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति पनपा आक्रोश है। आम जनमानस यह मानने लगा है कि भ्रष्टाचारियों से निपटने में वर्तमान व्यवस्था प्रभावी नहीं हो पा रही है। राज्य के लोकायुक्त प्रशासन की रिपोटर्ें इसका ज्वलंत प्रमाण है जिन पर सरकार कुंडली मारकर बैठी है। कार्रवाई का अधिकार न होने से लोकायुक्त प्रशासन भी सिवाय जांच रिपोर्ट भेजने के कुछ करने की स्थिति में नहीं है। वर्ष 1977 में लोकायुक्त प्रशासन की स्थापना के पीछे जो उद्देश्य था वह कहीं पीछे छूट गया है। लोकायुक्त की नियुक्ति के पीछे असल ध्येय मंत्री, विधायक, निकाय अध्यक्ष आदि लोक सेवकों के कुप्रशासन, भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग आदि के मामलों में कार्रवाई कर आम जनता को राहत देना था, लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा हो न सका। कारण लोकायुक्त का दंत विहीन होना है। वर्तमान में लोकायुक्त विभिन्न शिकायतों की जांच कर मुख्य सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रतिवेदन (रिपोर्ट) व राज्यपाल को विशेष प्रतिवेदन भेज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश ही कर सकते हैं। उन्हें सजा नहीं दे सकते। सूबे के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा कहते हैं कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार व कुप्रशासन संबंधित जिन प्रमुख मामलों की जांच कर कार्रवाई के लिए सरकार से सिफारिश की है, उनमें नौ मामले मंत्री-विधायकों के, जबकि 14 निकाय अध्यक्षों से संबंधित हैं। इनमें से मात्र एक मामले में मंत्री के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के सिवाय अन्य में सरकार ने कुछ खास नहीं किया। वह कहते हैं कि मौजूदा प्रारूप बहुत प्रभावी नहीं। वर्तमान कानून से भ्रष्टाचार व कुप्रशासन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सकता है। मेहरोत्रा कहते हैं कि केंद्रीय विधि मंत्री वीरप्पा मोइली को सौंपा जा चुका प्रस्तावित विधेयक लागू होने पर ही राज्य में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा की जा सकती है। लोकायुक्त का कहना है कि यदि विधेयक के प्रारूप को जस का तस लागू किया जाता है, तो लोकायुक्त के दायरे में मुख्यमंत्री, विवि के कुलपति, मुख्य सचिव, कुलसचिव, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, ग्राम प्रधान आदि भी होंगे। लोकायुक्त भ्रष्टाचार की मौखिक सूचना या जानकारी का स्वत: संज्ञान ले सकेंगे। प्रस्तावित विधेयक में किसी भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी की संपत्ति, आवास या कार्यालय में तलाशी को तलाशी वारंट जारी करने, अंतरिम प्रतिवेदन भेजने, जांच में राज्य या केंद्र की किसी अन्वेषण एजेंसी की सहायता लेने, जिला सतर्कता समिति गठित करने, जांच के दौरान निरीक्षण भी करने, किसी आरोपी के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति की आवश्यकता न होने, जांच एजेंसी के कार्य का पर्यवेक्षण आदि करने का अधिकार भी लोकायुक्त को देने की व्यवस्था की गई है|

Friday, March 18, 2011

नोटों से भरी तिजोरियां किसके लिए थीं

अमेरिका के साथ परमाणु करार पर विश्र्वास मत का सामना कर रही सरकार ने वोटों का जुगाड़ करने के लिए किस तरह के नोटों का खेल किया था, इसके बारे में विकिलीक्स ने कई सनसनीखेज रहस्योद्घाटन किए हैं। इस वेबसाइट ने भारत में अमेरिकी दूतावास से वहां के विदेश मंत्रालय को भेजे गए केबल के जरिए बताया है कि लोकसभा में विश्र्वास मत हासिल करने के लिए अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के चार सांसदों को दस-दस करोड़ रुपये दिए गए थे। कांग्र्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा के सहयोगी नचिकेता कपूर ने अमेरिकी दूतावास के एक राजनयिक को विश्र्वास मत से पांच दिन पहले सांसदों को खरीदे जाने की बात बताई थी। उस राजनयिक को इस बात पर यकीन हो इसके लिए कपूर ने नोटों से भरी दो तिजोरियां दिखाते हुए कहा था कि पार्टी ने महत्वपूर्ण विश्र्वास मत को जीतने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये के फंड का इंतजाम किया है। उस राजनयिक ने सतीश शर्मा से भी मुलाकात की। अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत स्टीवन व्हाइट द्वारा भेजे गए केबल के अनुसार शर्मा ने कहा था कि 22 जुलाई को सरकार को विश्र्वास में जिताने के लिए पार्टी में उनके साथ कई नेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वोटों का इंतजाम करने के लिए भाजपा और अकाली दल के सांसदों से भी संपर्क किया गया है। अकाली दल के सांसदों के पटाने के लिए संत चटवाल को मध्यस्थ के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि भाजपा को विभाजित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद रंजन भट्टाचार्य को लगाया गया है। शर्मा ने कहा था कि प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी और राहुल गांधी परमाणु करार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कोशिश हुई कि शिव सेना को मतदान से गैरहाजिर रहने के लिए मना लिया जाए|