|
कॉमनवेल्थ गेम्स
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय सतर्कता
आयोग की जांच में कामनवेल्थ गेम्स से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन
में सरकारी विभागों और निजी कंपनियों द्वारा की गई करीब 1,000 करोड़ रुपए की कर
अपवंचना के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा
कामनवेल्थ गेम्स से जुड़े घोटाले की जांच के लिए आयकर विभाग तथा दूसरी एजेंसियों
के अधिकारियों को मिलाकर बनाई गई विशेष जांच सेल की मदद से इसका खुलासा हुआ है।
सतर्कता आयुक्त आर. श्रीकुमार के अनुसार इसमें 1,000 करोड़ रुपए की कर अपवंचना पकड़ी गई
है। उन्होंने कहा ‘सीवीसी इस सेल का उपयोग कामनवेल्थ गेम्स के दौरान हुए घोटालों में
कर रहा है। इन खेलों के दौरान 9,000
सार्वजनिक व्यय वाली परियोजनाओं में 37 सरकारी एवं निजी विभागों ने 15,000 करोड़ रुपए की राशि
खर्च की।’ उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न एजेंसियों की जांच हुई। हर जांच और
पूछताछ के अपने नतीजे हैं। विभिन्न एजेंसियों की इस जांच में एक खास बात यह रही
कि घोटाले में विभिन्न पक्षों द्वारा भारी कर अपवंचना भी की गई। ‘इनमें से कई कर जैसे आयकर, सेवाकर, मूल्यवर्धित करों की स्रेत से ही
कटौती की जानी थी जो नहीं की गई। श्रीकुमार ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के
मिलकर काम करने और इन कर अपवंचनाओं की पुष्टि करने के बाद संबंधित पक्षों को
नोटिस जारी करने से कर प्रशासन ने अब तक 100 करोड़ रुपए की कर वसूली होने की
पुष्टि की है। उन्होंने कहा ‘कर अपवंचना का पता लगने के बाद उसकी वसूली की जा रही है और प्रशासन
को उम्मीद है कि इसमें से ज्यादातर कर चोरी के मामलों को सुलझा लिया जाएगा
|
1.
Rashtirya sahara National Edition 5-11-2012 Hkz”Vkpkj) Page -1

No comments:
Post a Comment