Sunday, October 2, 2011
रामदेव समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई की जांच से पीछे हटा आयोग
रामलीला मैदान पर रामदेव समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई की जांच मानवाधिकार आयोग और नहीं करेगा। सुप्रीम कोर्ट के स्वत: संज्ञान में लेने पर आयोग जांच से पीछे हट गया है। दिल्ली पुलिस ने अपनी पेशी के दौैरान आयोग को सूचना दी थी कि रामलीला मैदान की घटना की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। दिल्ली पुलिस की इस सूचना के बाद ही आयोग ने अपनी जांच आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। मानवाधिकार आयोग ने रामलीला मैदान में योग गुरु रामदेव के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के दौरान राजबाला के गंभीर रूप से जख्मी होने (और बाद में मृत्यु) पर चिंता जताई थी। आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव से 23 सितंबर तक राजबाला के स्वास्थ्य और उसे दी जाने वाली अनुग्रह राशि के बारे जानकारी देने को कहा था। दिल्ली सरकार इस तिथि तक जानकारी उपलब्ध कराने में विफल रही। पिछले सप्ताह गंभीर रूप से घायल राजबाला की 26 सितंबर को अस्पताल में ही मौत हो गई थी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment