Monday, April 16, 2012

हिमाचल में हुआ रिफाइंड घोटाला

हिमाचल प्रदेश के गरीबों के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 10 लाख लीटर अतिरिक्त रिफाइंड तेल किसे बेचा और कहां तड़का लगाया इसका कोई रिकार्ड नहीं है। निगम ने अगस्त 2011 के लिए दस लाख लीटर सोया रिफाइंड तेल की खरीद को 19 जनवरी, 2009 में दूसरी बार निविदा आमंत्रित की थी। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बैकलॉग के तहत रिफाइंड तेल होने के बावजूद निगम ने 10 लाख लीटर तेल अधिक खरीदा गया। कैग ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम पर उंगली उठाते हुए कहा कि इससे सरकार को 29.80 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। छह जनवरी, 2009 को गुजरात की एक कंपनी अंबुजा एक्सपोर्ट समिति से रिफाइंड तेल की आपूर्ति के लिए एकल निविदा हुई और 15 लाख लीटर सोया रिफाइंड तेल की सिफारिश की गई। उस समय प्रदेश को मात्र 14.50 लाख लीटर तेल की ही आवश्यकता थी।

No comments:

Post a Comment