Wednesday, December 22, 2010

दो दिन में बंट गए 8.50 करोड़ के मुफ्त पास

नई दिल्ली, 4 से 14 अक्टूबर के बीच करीब 40.36 लाख लोग खेल की टिकट वेबसाइट पर पाने की कवायद कर रहे थे और कलमाड़ी और खेल मंत्रालय 23 से 25 सितंबर के बीच सिर्फ दो दिन में 8.51 करोड़ रुपये के फ्री टिकट बांट चुके थे। सुरक्षा की जिम्मेदार सरकारी कंपनी ईसीआईएल का आंकड़ा बताता है कि तीन से 14 अक्टूबर के बीच कुल 6.87 लाख दर्शक स्टेडियमों में पहुंचे, मगर आयोजन समिति के आंकड़ों के अनुसार 10.14 लाख टिकट बिके या बांटे गए थे। यानी करीब 3.50 लाख के करीब मुफ्त टिकट धारियों ने स्टेडियम पहुंचने की जहमत भी नहीं उठाई। जांच व ऑडिट एजेंसियों ने नोट किया है कि उद्घाटन समारोह के बाद खेल टिकट खरीदने के इच्छुक लोगों की तादाद बढ़ी थी, मगर वेबसाइट के मुताबिक टिकटें बिक चुकी थीं। 23 सितंबर को आयोजकों ने यह फैसला किया था कि अगर टिकट नहीं बिके तो खेल के पांच दिन पहले मुफ्त पास पर निर्णय किया जाएगा,कलमाड़ी ने अगले ही दिन से यह आदेश दिया कि दो लाख से ऊपर टिकट मुफ्त बांट दिए जाएं।

No comments:

Post a Comment