Monday, July 18, 2011

रामलीला मैदान जैसी कार्रवाई बचने को अन्ना जाएंगे कोर्ट

राजधानी के रामलीला मैदान में योग गुरु रामदेव और उनके समर्थकों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई जैसी घटना उनके अनशन के दौरान भी नहीं घटे यह सुनिश्चित कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि वह शीर्ष अदालत से सरकार की दमनकारी नीति में हस्तक्षेप करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि जन लोकपाल के मुद्दे पर वह 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं। इसमें बाधा नहीं पहुंचे यह सुनिश्चित कराने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा लोकपाल कानून बनाने के वास्ते आंदोलन चला रहे हजारे ने कहा, सरकार ने कहा है कि हम अन्ना हजारे के विरोध-प्रदर्शन को वैसे ही कुचल देंगे, जैसे रामदेव के मामले में कुचला था। यह लोकतंत्र है या तानाशाही? सरकार दमन नहीं कर सके, इसलिए हम सोमवार शेष कृष्ठ 2 कालम 1 कर

No comments:

Post a Comment