कथित रूप से फर्जी सीडी, जिसमें शांति भूषण सुप्रीम कोर्ट के जज को मैनेज करने का दावा कर रहे हैं। इसी सीडी के सही होने के बाबत अलग-अलग फारेंसिक रिपोर्ट हैं। मुलायम सिंह - हैलो अमर सिंह - नेताजी आप तो जानते ही हैं शांतिभूषण जी को मुलायम सिंह- हूं.हूं. अमर सिंह- मेरे बगल में बैठे हुए हैं मुलायम सिंह- हां अमर सिंह - प्रशांत भूषण इन्हीं के लड़के हैं। पीआइएल वगैरह करते हैं। वो भी बहुत अच्छे खासे वकील हैं। मुलायम सिंह- हां अमर सिंह- वो कह रहे थे आगरा वाले मैटर के लिए। एक वरिष्ठ जज से उनका बहुत अच्छा है। मुलायम सिंह- हां, अमर सिंह- वो काम करा देंगे। मुलायम सिंह- बहुत अच्छा किया। अमर सिंह- आप. आप बात कर लीजिए खुद ही। जो उचित समझें आप कर लीजिए। मुलायम सिंह- ठीक है। हैलो. शांतिभूषण- प्रशांत पीआइएल करते हैं। मुलायम सिंह- हूं शांतिभूषण-उससे कुछ कमाते हैं। मुलायम सिंह- हां शांतिभूषण- देखिए हमने सब स्टोरी सुन ली मुलायम सिंह- हूं शांतिभूषण- एक ही तरीका है। प्रशांत बहुत अच्छा मैनेज करते हैं। मुलायम सिंह- ठीक है। शांति भूषण - इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं है। चार करोड़ रुपये (बातचीत में व्यवधान) बहुत हैं। मुलायम सिंह- (बोलते हैं पर स्पष्ट नहीं हैं) शांतिभूषण- देखिए ये तो मजबूरी है। भारद्वाज वो खुद ही करप्ट हैं। मुलायम सिंह- ठीक है शांतिभूषण- चीफ जस्टिस आफ इंडिया. ये तो जज बनाने के लिए (अस्पष्ट) हैं कि लाख रुपया ले आओ.. मुलायम सिंह- हूं हूं शांतिभूषण-.. हम तुम्हें जज बनवा देंगे। मुलायम सिंह- अब इनको कौन समझाए. ये चाहे (अस्पष्ट) हों या चाहे कोई और हो ऐरा-गैरा। इनको क्या समझाया जाए। शांतिभूषण- रिश्वत रुपया लेते हैं जज बनाने के लिए। तो चीफ जस्टिस आफ इंडिया वगैरह सारे जजे़ज करप्ट हैं। सारे जजे़ज को तो रुपया चाहिए। मुलायम सिंह- चलिए ठीक है। शांतिभूषण- लेकिन जो हम कह रहे थे कि प्रशांत का (अस्पष्ट) मुलायम सिंह- वो हम कर लेंगे। अमर सिंह- हैलो ठीक हो गया सर मुलायम- हां ठीक हो गया, बहुत अच्छा अमर सिंह- नहीं, तो ये मर जाएंगे ये सब मुलायम सिंह- हां कहीं के नहीं रहेंगे। कल प्रकाश करात देंगे। अमर सिंह- हां देंगे। चलिए सर मुलायम सिंह-अच्छा। अमर सिंह-आपका आशीर्वाद बना रहे हम लोगों के सिर पर। मुलायम सिंह-पूरा आशीर्वाद अमर सिंह- जी.जी. मुलायम सिंह- अमिताभ गए? अमर सिंह- हां वो गए। मुलायम सिंह -अच्छा अमर सिंह-अच्छा प्रणाम 2006 की सीडी प्रशांतभूषण के अनुसार कथित फर्जी सीडी में इसी सीडी की बातचीत के अंशों का हूबहू उपयोग किया गया है। मुलायम सिंह - हेलो अमर सिंह- हां, प्रणाम सर मुलायम सिंह- हां चलिए ठीक है अमर सिंह- जी मुलायम सिंह- मैं सुन रहा था, लग रहा था अमर सिंह- अंत में मैंने भी बोल दिया मुलायम सिंह- आपने भी बोल दिया, चलिए ठीक है। लेकिन एक बात भूल गए आप कि सुझाव नहीं थे, आदेश थे जैसे पढ़े हैं आप मैं भी सुन रहा था सब आदेश हैं। अब इनको कौन समझाए चाहे गृहमंत्री हो या चाहे कोई हो ऐरागैरा इनको क्या समझाया जाए। अमर सिंह- ऐसा है मुलायम सिंह- हां, अभी बहुत बाकि है अमर सिंह-ये बातें हम कहलाना चाहते थे रजत से मुलायम सिंह- हां कहला दिया अमर सिंह- हां कम क्यों कहें, हैलो मुलायम सिंह- हां ठीक है अमर सिंह- हां हमने तो यही कह दिया है कि शालीनता से द्वारपाल कहा है हमने मुलायम सिंह- (हंसते हुए) द्वारपाल तो कह दिया। शालीनता है द्वारपाल? अमर सिंह- जी मुलायम सिंह- द्वारपाल शालीनता है क्या अमर सिंह- और क्या है मुलायम सिंह- सोनिया का नाम ले दिया अमर सिंह- हां सोनिया का ले दिया। हमने कहा कि हरियाणा में क्यों नहीं करते। मुलामय सिंह- असम, कश्मीर कह दिया। अमर सिंह- असम, कश्मीर.. मुलायम सिंह जी पर नेताजी पर दया क्यों. सलाह देने की। दूसरा हमने ये भी कह दिया कि हम झुककर मिल रहे हैं तो कमजोर मत समझो। मुलायम सिंह- वो तो आपने शेर पढ़ दिया अमर- फलदार साख है लचकती जरूर है। मुलायम सिंह- चलिए सोइये अब आप अमर सिंह- ठीक हो गया सर मुलायम सिंह- हां ठीक हो गया, बहुत अच्छा ढाई घंटा चला है, उसमें मैं समझता हूं दो घंटा कंपलीट एक ही बात अमर सिंह- नहीं तो ये तो मर जाएंगे सब मुलायम सिंह- हां, कहीं के नहीं रहेंगे। कल प्रकाश कारत देंगे बयान? अमर सिंह - जी? मुलायम सिंह - कल प्रकाश करात देंगे? अमर सिंह - हां देंगे। मुलायम सिंह - दे दिया फारवर्ड ब्लाक ने? अमर सिंह - फारवर्ड ब्लाक ने दे दिया है। मुलायम सिंह - देवव्रत विश्वास अमर सिंह - हां वो लखनऊ में था, लखनऊ में दे दिया। मुलायम सिंह- बहुत अच्छा। अमर सिंह- परसों हम सब साथ होंगे एक मंच पर मुलायम सिंह- हूं. हूं अमर सिंह- तो अब ये मीडिया से भी हारेंगे। ब्लैक आउट किए थे तो हमारी जिद थी। मुलायम सिंह- हां अमर सिंह- तो लंबा खींचो मुलायम सिंह- हां लंबा खींचो अमर सिंह- हां, तो आज तो पूरा देश देख ही लिया होगा। मुलायम सिंह- आज देख लिया पूरा देश अमर सिंह- हां देख लिया एकदम मुलायम सिंह- हूं अमर सिंह- चलिए सर मुलायम सिंह- अच्छा अमर सिंह- आपका आशिर्वाद बना रहे हमलोगों के सिर पर मुलायम सिंह- पूरा आशिर्वाद अमर सिंह- जी मुलायम सिंह- अमिताभ गए अमर सिंह- हां वो गए मुलायम सिंह-अच्छा अमर सिंह -अच्छा प्रणाम.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment