Thursday, September 13, 2012

29 कोयला ब्लॉकों के भविष्य का फैसला आज


नई दिल्ली (एजेंसी)। एक अंतर मंत्रालयी समूह (आईएमजी) निजी क्षेत्र की कंपनियों को आवंटित 29 कोयला ब्लॉकों के भाग्य का संभवत: बुधवार को फैसला करेगा। उत्पादन शुरू करने में देरी के लिए कुल 58 खानों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और ये 29 ब्लॉक इन्हीं में से हैं। कोयला मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा-‘‘आईएमजी की बैठक कल होने की संभावना है। इसमें उन 29 कोयला ब्लॉकों के आवंटन को लेकर सिफारिशों को अंतिम रूप दिया जाएगा जिनके प्रतिनिधियों को पिछले सप्ताह अपनी बात रखने का अंतिम मौका दिया गया था।’’ कोयला मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन ब्लॉकों के बारे में अंतिम निर्णय विधि मंत्रालय की राय मिलने और कोयला नियंत्रक से इन खानों की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होने के बाद ही किया जाएगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आईएमजी उन कंपनियों के मामले पर भी विचार करेगा (शेष पेज 13 पर)


No comments:

Post a Comment