Friday, September 21, 2012

अवैध खनन रोकने गए आइएएस अधिकारी को कुचलने का प्रयास





ठ्ठजागरण न्यूज नेटवर्क, मुरैना रेत का अवैध खनन रोकने पहुंचे आइएएस अधिकारी सबलगढ़ एसडीएम अभिषेक सिंह को बुधवार सुबह रेत माफिया ने कुचलने का प्रयास किया। माफिया ने उनके वाहन में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। अभिषेक सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान माफिया तीन ट्रैक्टरों को छुड़ाकर ले जाने में सफल हो गया। पुलिस ने एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सात लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। इस हमले से बानमोर में आठ मार्च को हुई आइपीएस नरेंद्र कुमार की हत्या की घटना फिर ताजा हो गई है। आइएएस अधिकारी एवं एसडीएम सबलगढ़ अभिषेक सिंह बुधवार को सुबह रेत के अवैध खनन की सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस बल के साथ चंबल के किनारे भयाना गांव गए थे। अभिषेक जैसे ही मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखते ही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने उनकी जीप में सामने से टक्कर मार दी। चालक की सतर्कता से एसडीएम बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद तीन-चार ट्रैक्टर चालक वाहनों को लेकर भाग गए। पुलिस ने मौके से जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर उप्र निवासी विजय यादव, कमल, कल्ला मल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -4,20-9-2012   Hkz”Vkpkj

No comments:

Post a Comment