Friday, September 7, 2012

कोयला ब्लॉक आवंटन मामला


नई दिल्ली (एसएनबी)। संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन राजग ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे, कोयला ब्लॉक आवंटन रद्द करने एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और अपने विरोध को सड़कों पर ले जाने की घोषणा भी की। दोनों सदनों के भाजपा, जदयू, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना के सांसदों ने कोयला ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजग के सांसदों ने तख्तियां भी लहरायीं, जिन पर लिखा था- कोलगेट मुद्दे पर प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना होगा’, ‘ भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए, अब संसद से सड़कों तक।राजग के कार्यवाहक अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, राजग के संयोजक एवं जदयू अध्यक्ष शरद यादव, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर और शिवसेना के अनंत गीते ने प्रदर्शन की अगुवाई की। प्रदर्शन के बाद आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज सत्र का अंतिम दिन है और इसलिए राजग सांसदों ने यहां इकट्ठा होने और यह घोषणा करने का फैसला किया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हमारा प्रदर्शन संसद से सड़कों तक पहुंचेगा। हमारा लक्ष्य भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।आडवाणी ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार 2 जी स्पेक्ट्रम से लेकर कोलगेट तक भ्रष्टाचार में गहराई तक लिप्त है और इससे देश भर में लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा, ‘ हम देश के सभी इलाकों में इस तरह का प्रदर्शन करेंगे।सुषमा स्वराज ने कहा कि अभी तक राजग कोयला आवंटन मुद्दे पर संसद को बाधित करता रहा है और अब इस मुद्दे पर विरोध को सड़कों पर प्रदर्शन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमने यहां गांधी की प्रतिमा के आगे यह पण्रलिया है कि हम इस मुद्दे को जनता के सामने ले जाएंगे। हम इस मुद्दे को संसद से सड़कों तक और गांव-गांव तक ले जाएंगे।भाजपा कोरग्रुप की बैठक 13 को : भाजपा ने कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले को लेकर देशव्यापी अभियान छेड़ने के लिए वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए शुक्रवार को अपनी राज्य इकाइयों से संपर्क साधा और शनिवार से 12 सितम्बर तक संकल्प अभियान छेड़ने का आह्वान किया। भावी रणनीति बनाने के लिए भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक 13 सितम्बर को होगी। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी कनाडा में हैं, उनकी वापसी 12 सितम्बर को होगी। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक 13 सितम्बर को यहां होगी जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को हर गांव तक ले जाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। इसके तहत देश भर में रैलियां की जाएंगी। संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर किया ऐलान

No comments:

Post a Comment