नई दिल्ली, एजेंसी : कोल ब्लॉक आवंटन मुद्दे पर
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) शुक्रवार को संसद की
लोक लेखा समिति (पीएसी) को ब्योरा देंगे। इसके साथ ही पीएसी
बैठक में कैग की विवादित रिपोर्ट पर विचार-विमर्श शुरू होगा जिससे बैठक
का हंगामेदार होना तय है। कोल ब्लॉक आवंटन में
अंकेक्षकों ने जो अनियमितता पाई है उससे कैग विनोद राय और
उनके अधिकारियों का दल शुक्रवार सुबह पीएसी को अवगत कराएंगे। कैग जब अपना
पक्ष रख लेगा तो दोपहर बाद कोयला मंत्रालय को पीएसी के समक्ष पेश होना होगा।
अपनी 23 अगस्त
की बैठक में पीएसी ने कैग की चार अद्यतन रिपोर्ट की जांच
का निर्णय लिया था, इनमें
एक कोल ब्लॉक आवंटन का भी था। इस मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व में
विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी थी और एक तरह से पूरा मानसून
सत्र बर्बाद हो गया था।
दैनिक जागरण राष्ट्रीय
संस्करण पेज -2,21 -9-2012
Hkz”Vkpkj

No comments:
Post a Comment