Friday, September 7, 2012

कुशवाहा की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी


ठ्ठनीलू रंजन, नई दिल्ली राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के आरोप में जेल में बंद उत्तर प्रदेश के पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियां जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआइ ने अभी तक कुशवाहा की 52 करोड़ की अवैध संपत्तियों का पता लगाया है। पिछले दिनों दोनों जांच एजेंसियों की बैठक में इन संपत्तियों को जब्त करने का फैसला लिया गया। दरअसल कुशवाहा पर परिवार कल्याण मंत्री रहते हुए कुशवाहा ने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर चलने वाले तीन कंपनियों और दो ट्रस्टों में अवैध कमाई को लगा दिया था। जांच एजेंसियों को इनमें कुल 52 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लगाए जाने के सुबूत मिले हैं। जाहिर है मनी लांड्रिंग रोकने के कानून के तहत इन सभी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। ध्यान देने की बात है कि कुशवाहा के खिलाफ सीबीआइ के शिकंजे के बाद ईडी ने भी मनी लांड्रिंग रोकने के कानून के तहत जांच शुरू कर दी थी। इस कानून के तहत ईडी को आरोपी की अवैध कमाई से बनाई संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार है। दोनों जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पिछले हफ्ते लंबी बैठक में कुशवाहा की इन संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का फैसला लिया गया। फिलहाल ईडी इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त करेगा और सीबीआइ के मुख्य केस में कुशवाहा को दोषी ठहराए जाने के बाद इन संपत्तियों को स्थायी रूप से जब्त किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment