Friday, September 14, 2012

कोल ब्लॉक आवंटन पर गडकरी मौन क्यों : जयराम


ठ्ठ जागरण ब्यूरो, रांची कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की चुप्पी पर सवाल उठाए। झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बारे में कहा कि वह कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ हैं। गुरुवार को जयराम रमेश ने मुंडा के साथ औपचारिक मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का हवाला दिया। रांची में एक पत्रकारवार्ता में बोले, भाजपा के तमाम बड़े नेता कोल ब्लॉक की नीलामी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अर्जुन मुंडा ऐसा नहीं चाहते। मुंडा पहले से आवंटित किए गए कोल ब्लॉक रद करने के खिलाफ हैं। साथ ही कहा कि फर्जी कागजात व गलत जानकारी के आधार पर जिन कंपनियों ने ब्लॉक हासिल किए हैं उनका आवंटन रद किया जाएगा। गैर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कोल ब्लॉक आवंटन की अनुशंसा की। झारखंड के मुख्यमंत्री ने अभिजीत समूह को कोल ब्लॉक देने की सिफारिश की थी। ऐसे में भाजपा सिर्फ कैग की रिपोर्ट के आधार पर राजनीति कर रही है। कहा, भाजपा प्रधानमंत्री के मौन रहने पर सवाल उठाती है। गडकरी क्यों इस मामले पर मौन हैं? गडकरी ने अपने करीबियों को कोल ब्लॉक दिलवाए।

1.


No comments:

Post a Comment