|
|
|
अब तक अंतर मं त्रालयी समूह (आईएमजी)
कर चुका है कुल मिलाकर 13 खानों का आवंटन रद्द करने की सिफारिश
नई दिल्ली (एजेंसी)। खानों के आवंटन व
विकास की जांच कर रहे अंतर
मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने बृहस्पतिवार को दो और खानों का
आवंटन निरस्त करने
की सिफारिश की है। समूह अब तक कुल मिलाकर 13
खानों का आवंटन निरस्त करने की सिफारिश कर चुका है। जिन
कंपनियों की खानों का आवंटन रद्द करने की
बृहस्पतिवार को सिफारिश की गई है, उनमें से एक कंपनी वह भी है जिसमें
पूर्व कंपनी
कार्य मंत्री प्रेमचंद गुप्ता के पुत्र निदेशक के रूप में जुड़े हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया-‘‘आईएमजी ने दो कोयला खानों का आवंटन रद्द करने
की सिफारिश की है जिनमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज व इलेक्ट्रोर्थम को आवंटित
भास्करपाड़ा तथा आईएसटी स्टील एंड पावर,
गुजरात अंबुजा सीमेंट तथा लाफार्ज इंडिया को संयुक्त रूप से
आवंटित दाहेगांव मरकारधोकरा-चार शामिल
है।’’
पूर्व मंत्री गुप्ता के बेटे गौरव
गुप्ता आईएसटी स्टील एंड
पावर में निदेशक हैं। इस कंपनी की दाहेगांव मरकारधोकरा खान
में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी
है। दाहेगांव मरकारधोकरा-चार खान उक्त तीनों कंपनियों को संयुक्त रूप से जून 2009 में आवंटित की गई
थी। इस खान में कुल मिलाकर 4.884 करोड़ टन कोयला निकाले जाने योग्य भंडार है। दूसरी खान
भास्कपाड़ा इलेक्ट्रार्थम
इंडिया लिमिटेड तथा ग्रासिम इंडस्ट्रीज को संयुक्त रूप से 21 नवम्बर 2008 को स्पांज आयरन
परियोजना के लिए आवंटित की गई थी। इसकी क्षमता
1.867 करोड़ टन आंकी गई है। सूत्रों ने कहा
कि दोनों खान छत्तीसगढ़ में
हैं और कैग ने अपनी रपट में इनका जिक्र था। कैग का कहना था
कि 57 खानों
की बिक्री
बिना नीलामी के की गई जिससे निजी कंपनियों को 1.86
लाख करोड़ रुपए
का अनुचित फायदा पहुंचा। सूत्रों के अनुसार समूह ने निजी
कंपनियों को आवंटित
29 खानों
की जांच समीक्षा पूरी कर ली है। समूह सार्वजनिक कंपनियों को आवंटित 29 खानों की समीक्षा
का काम नौ अक्टूबर से शुरू कर सकता है। समूह ने निजी कंपनियों को आवंटित 13 खानों का आवंटन
निरस्त करने तथा 14 खानों की
बैंक गारंटी में कटौती की सिफारिश की है। निर्धारित समय में विकास नहीं कर
पाने के लिए कुल मिलाकर 58 खान
आवंटियों को नोटिस जारी किया गया था।
सरकार ने इन खानों के विकास कार्य की समीक्षा के लिए जुलाई
में अंतर मंत्रालयी
समूह गठित किया।
|
राष्ट्रीय सहारा दिल्ली संस्करण पेज-11, 21-9-2012 Hkz”Vkpkj

No comments:
Post a Comment