नई दिल्ली (एसएनबी)। भाजपा ने कोयला घोटाले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन करने और उसमें प्रधानमंत्री को गवाही के लिए बुलाने की मांग की है। भाजपा ने कहा कि संसद का सत्र समाप्त होने के बाद अब गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। पार्टी ने संसद न चलने देने के आरोप पर कहा कि कभी-कभी संसद न चलने देने से बहुत बड़े काम हो जाते हैं। 2जी घोटाले पर संसद न चलने के कारण सरकारी खजाने को 1 लाख 26 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। संसद के मानसून सत्र के समापन पर बुलाई गई एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने संबोधित किया। भाजपा के कुछ मुख्यमंत्रियों पर भी कोयला ब्लाक आवंटन को लेकर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा आवंटित सभी 142 कोयला ब्लाकों के आवंटन को रद्द करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच के लिए एक न्यायिक जांच आयोग गठित करना बेहतर होगा ताकि प्रधानमंत्री भी उसके सामने आकर अपना जवाब दे सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं अब लगभग सारा विपक्ष कोयला ब्लाक आवंटन रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग के पक्ष में है। प्रधानमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया जाए
राष्ट्रीय सहारा दिल्ली संस्करण पेज 13, 08-09-2012 Hkz”Vkpkj

No comments:
Post a Comment