Tuesday, September 18, 2012

एक और कोयला खदान का आवंटन रद्द


नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने एक और कोयला खदान का आवंटन रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही दो अन्य खदान आवंटियों की बैंक गारंटी में कटौती का भी निर्णय किया गया है। वही अंतर मत्रालयी समूह (आईएमजी) ने हिंडाल्को व टाटा पावर को आवंटित खान की बैंक गारंटी जब्त करने की सिफारिश की है। समूह की सिफारिश पर सरकार ने एक और खदान गौरांगडीह एबीसी का आवंटन रद्द करने का फैसला किया है। यह खदान संयुक्त रूप से जेएसडब्ल्यू स्टील और हिमाचल ईएमटीए को दी गई थी। जेएसडब्ल्यू स्टील सज्जन जिंदल की स्वामित्व वाली कंपनी है जो कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के भाई हैं। अंतरमंत्रालयी समूह निजी कंपनियों को आवंटित 29 खदानों की जांच कर रहा है जबकि कुल 58 खदानों के विकास में देरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और इनमें से कुछ का जिक्र कैग की रपट में किया गया है। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा मैंने शुक्र वार को आईएमजी द्वारा की गई सिफारिशों को मंजूरी दे दी और अन्य पर विचार किया जाएगा।इस (शेष पेज 2)


No comments:

Post a Comment