Friday, September 21, 2012

सहाय के भाई की कंपनी का भी कोयला ब्लॉक रद


नई दिल्ली, प्रेट्र : सरकार ने मंगलवार को दो और कोयला ब्लॉक आवंटन रद किए। इनमें एक पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय के भाई से जुड़ी कंपनी का है। इसी के साथ अंतर-मंत्रालयी समूह (आइएमजी) ने कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की सिफारिश भी की है। एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि आइएमजी की सिफारिश पर सरकार ने एसकेएस इस्पात एंड पावर को आवंटित कोयला ब्लॉक रद किया। पर्यटन मंत्री के भाई सुधीर कुमार सहाय इस कंपनी में मानद निदेशक हैं। माना जाता है कि 2007 में सुबोध कांत सहाय ने छत्तीसगढ़ और झारखंड में एसकेएस इस्पात को दो कोयला ब्लॉक आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। इसी तरह ओडिशा में भूषण स्टील को आवंटित ब्लॉक को रद किया गया है। इसके अलावा सरकार ने टाटा स्पांज आयरन और भूषण स्टील की बैंक गारंटी से राशि काटने की आइएमजी की सि
दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -3,19-9-2012 Hkz”Vkpkj

No comments:

Post a Comment