ठ्ठ जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली कोयला घोटाले में आरोपी कंपनियों व उनके निदेशकों पर सीबीआइ का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इस सिलसिले में जांच एजेंसी ने एएमआर आयरन एंड स्टील के निदेशक अरविंद जायसवाल से पूछताछ की। एएमआर आयरन एंड स्टील अभिजीत ग्रुप की कंपनी है। इस मामले में जल्द ही मनोज जायसवाल समेत ग्रुप के दूसरे निदेशकों से पूछताछ की जाएगी। सीबीआइ की एफआइआर में एएमआर आयरन एंड स्टील के निदेशकों पर फर्जी दस्तावेजों से महाराष्ट्र के बंडेर में कोल ब्लाक पाने का आरोप है। अरविंद से मुख्य तौर पर इन्हीं दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई। वैसे एजेंसी के मुख्यालय से बाहर निकलते हुए जायसवाल ने दावा किया कि उन्हें सामान्य भेंट को बुलाया था। कोल घोटाले की दो माह तक प्रारंभिक जांच के बाद दो हफ्ते पूर्व सीबीआइ ने पांच कंपनियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उनके ठिकानों पर छापा मारा था। बरामद दस्तावेजों की छानबीन पूरी होने के बाद एजेंसी ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जाहिर है आने वाले दिनों में दूसरे आरोपियों से पूछताछ होगी । शिंदे ने माना, पीएम को भेजा था सिफारिशी पत्र : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने माना कि उन्होंने 2007 में एक ऊर्जा कंपनी को कोल ब्लाक आवंटित करने के लिए पीएम को सिफारिशी पत्र भेजा था। हालांकि अर्हताएं पूरी न कर पाने से उक्त कंपनी को आवंटन नहीं हुआ था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment