Friday, September 21, 2012

कोयला मंत्रालय के अफसरों पर शिंकजा कसने की तैयारी



सीबीआई जल्द दर्ज करेगी तीन - चार और एफआईआर मनोज जायसवाल पर मेहरबान रहे अधिकारियों को करेगी नामजद एक सांसद को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाएगी जांच एजेंसी कोल ब्लॉक आवंटन
कुणाल/एसएनबी नई दिल्ली। कोल ब्लॉक आवंटन में सीबीआई का शिंकजा मनोज जायसवाल और कोयला मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ अगले सप्ताह कसेगा। सीबीआई अगले सप्ताह कोल ब्लॉक आवंटन में तीन-चार और एफआईआर दर्ज करेगी, जिसमें मनोज जायसवाल सहित कोयला मंत्रालय के अधिकारी भी नामजद होंगे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने बृहस्पतिवार को भी एएमआर आयरन स्टील कंपनी के निदेशक मनोज जायसवाल से गहन पूछताछ की। पूछताछ का केंद्र कोल ब्लॉक आवंटन में सरकारी अधिकारियों की भूमिका और नेताओं का प्रभाव रहा। सीबीआई ने उनसे जानना चाहा कि आखिर महाराष्ट्र के बानदेर में हुए कोल ब्लॉक आवंटन में किसने मदद की और उसने गलत सूचना क्यों दी। सूत्रों के अनुसार मनोज ने खुलासा किया कि उसे पहले भी कोल ब्लॉक आवंटित हुआ था इसलिए उन्होंने कुछ सरकारी अधिकारियों की मदद और नेताओं तक पहुंच के कारण फर्जी दस्तावेज दिए थे। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि नए कोल ब्लॉक आवंटन में किन अधिकारियों की उन्हें मदद मिली और किसके कहने पर अपने प्रेजेंटेशन के लिए भेजा था। सूत्रों के अनुसार एक तरफ जहां सीबीआई निजी कंपनियों पर शिंकजा कसने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दर्ज की जाने वाली एफआईआर में कोयला मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा निभाई गई भूमिका का भी खुलासा होगा। उन सरकारी अधिकारियों और नेताओं को नामजद किया जाएगा, जो मनोज जायसवाल को कोयला ब्लॉक आवंटन में मेहरबान रहे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई एक सांसद को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाएगी। सीबीआई कोयला मंत्रालय के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों सहित कुछ नेताओं को भी नामजद करेगी। साथ ही उन राज्य के अधिकारियों को भी नामजद करेगी, जिन्होंने प्रस्तुत किए गए गलत दस्तावेज को अनदेखा कर कोल ब्लॉक आवंटन में विशेष दिलचस्पी ली। अभी तक की एफआईआर में सीबीआई ने किसी सरकारी अधिकारियों को नामजद नहीं किया है। खासतौर से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हुए कोल ब्लॉक आवंटन में। सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों की जांच के बाद सीबीआई ने इन तीन राज्यों में 18 कोल ब्लॉकों को अपने स्कैनर पर ले लिया है। सीबीआई इसके पूर्व कुछ निजी कंपनियों के अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार अब तक हुई पांच एफआईआर में जो 20 नाम हैं, उनमें से तीन- चार आरोपी अगली एफआईआर में भी होंगे। गौरतलब है कि एएमआर आयरन स्टील के निदेशक मनोज जायसवाल का नाम दो एफआईआर में दर्ज हैं।

राष्ट्रीय  सहारा  दिल्ली संस्करण पेज-11,  21-9-2012  Hkz”Vkpkj

1 comment:

  1. Goyal Energy Solution (GES) is a leading name in the coal trading, coal mines, steel grade coal in north east India.



    Steel Grade Coal























    ReplyDelete