Friday, September 2, 2011

10-11 सितंबर को बनेगी अन्ना की अगली रणनीति

अगर लोकपाल विधेयक पास हुआ तो भी अन्ना हजारे चुप नहीं बैठने वाले हैं। वह अगली हुंकार भूमि, चुनाव, न्याय और पुलिस प्रणाली में सुधार के लिए भरने जा रहे हैं। हालांकि इसकी विधिवत घोषणा उनकी टीम की कोर कमेटी की बैठक के बाद होगी। यह बैठक 10-11 सिंतबर को उनके गांव रालेगण सिद्धि में होने जा रही है। इसकी पुष्टि अन्ना के सहायक ने रालेगण सिद्धि में भी की।अपने पैतृक गांव में पद्मावती मंदिर स्थित भक्त निवास में आराम कर रहे हजारे ने कहा, मैं तेजी से स्वस्थ हो रहा हूं और उन लोगों का आभारी हूं जो मेरी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। अन्ना शुक्रवार को मीडिया और गांव की जनता से बात करेंगे। जागरण संवाददाता के अनुसार गुड़गांव के अस्पताल मेदांता- मेडिसिटी में अन्ना की चिकित्सा में लगे एक चिकित्सक ने बताया कि अन्ना अस्पताल आने पर सिर्फ एक दिन ही आराम से रहे। वह मौका मिलते ही लिखने बैठ जाते थे। इस दौरान वह एक पुरानी डायरी भी खोल कर बीच-बीच में पढ़ते थे। डायरी में वोहरा कमेटी की सिफारिश से लेकर उन आयोगों का हवाला था जो जनहित में गठित किए गए थे। अस्पताल से छुट्टी वाले दिन एक चिकित्सक ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें गांधी जी के सपने को साकार करना है। यह तभी संभव होगा सिस्टम में बदलाव आएगा और इसके लिए जनता को आंदोलन करना होगा।

No comments:

Post a Comment