Monday, September 5, 2011
अन्ना का आंदोलन भाजपा-आरएसएस की साजिश
आजमगढ़ समाजसेवी अन्ना हजारे का जन लोकपाल बिल को लेकर छेड़ा गया आंदोलन भाजपा व आरएसएस की सोची समझी साजिश का नतीजा है। दु:ख तो इस बात का है कि जिसकी सरकार में भ्रष्टाचार को दुनिया ने देखा उसी दल के लोगों ने इसे मुद्दा बना लिया, जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर पहले से गंभीर रही। प्रधानमंत्री ने भी इसे समाप्त करने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किया है। भ्रष्टाचार अगर कहीं है तो सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में। रविवार को मेहता पार्क में कांग्रेस द्वारा आयोजित दलित शोषित मंडलीय सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बंगारू लक्ष्मण को रिश्वत लेते पूरी दुनिया के लोगों ने देखा, लेकिन तब क्यों नहीं भाजपा अन्ना के पास गई। भ्रष्टाचार के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह खुद भाजपा ही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर शुरू से ही गंभीर रही है। पहले अंग्रेजों ने देश को बांटने का प्रयास किया और अब अन्ना के समर्थक यह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बसपा पर परंपराओं का हनन करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार की मुखिया जिस कांग्रेस को दलित विरोधी बता रही हैं, उसी कांग्रेस ने उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन कराया था। अब दलित समाज एक बार फिर अपने पुराने घर में वापस आ रहा है, तो उन्हें दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाएं केंद्र की और लूट रहे हैं उत्तर प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारी। कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने सरकार को चुनौती दी कि उत्तरप्रदेश में अब इनकी एक नहीं चलेगी। संविधान पर राजनीति की रोटी सेंकना गलत है। बसपा मुखिया सिर्फ संविधान पर राजनीति की रोटी सेंक रही हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने वह सम्मान दिया, जिसके बारे में उस समय कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। दलित समाज के लोग सरकार की सचाई से वाकिफ हो चुके हैं। इसका परिणाम भी आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया ने प्रदेश सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार की संज्ञा दी। कहा कि दलित के नाम पर सत्ता चलाने वाली सरकार की मुखिया पैसे की भूखी हैं। उड़न खटोला में घूमकर दलितों की पीड़ा को कम नहीं किया जा सकता। अब समय आ गया है कि दलित समाज इस सरकार को सबक सिखाए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment