Friday, September 2, 2011

भाजपा ने उठाए सीबीआइ पर सवाल

नई दिल्ली 2 जी मामले में सीबीआइ के राजग सरकार के मंत्रियों को घेरने पर आश्चर्य जताते हुए भाजपा ने सरकार व सीबीआइ की भूमिका पर सवाल खड़े किए है। पार्टी महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इससे साफ जाहिर कि सरकार एक बार फिर सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है और अपने बचाव में दूसरे के दामन पर कीचड़ उछालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली संप्रग सरकार में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम व संचार मंत्री दयानिधि मारन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रसाद ने कहा कि उन्हें पूर्व की राजग सरकार के दौरान देश में टेलीफोन विस्तार व मोबाइल कनेक्टिविटी पर गर्व है और उनके पास छिपाने को कुछ भी नहीं है। 2जी घोटाले के बारे में राजग सरकार के कार्यकाल की कोई भी जांच हो सकती है, लेकिन यह एकतरफा नहीं चलेगा। इस मामले में संप्रग सरकार के समय तत्कालीन दूर संचार मंत्री रहे दयानिधि मारन, वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम व प्रधानमंत्री कार्यालय की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सीबीआइ पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मारन व चिदंबरम के खिलाफ सबूतों का अंबार है, लेकिन जांच एजेंसी इससे इंकार कर रही है। भाजपा ने आशंका जताई कि सीबीआइ की जांच को सरकार प्रभावित कर रही है। भाजपा की यह तीखी प्रतिक्रिया उस समय आई है जबकि सीबीआइ के सुप्रीम कोर्ट में राजग सरकार के समय दूरसंचार मंत्री रहे अरुण शौरी व प्रमोद महाजन के कार्यकाल के समय मानदंडों के उल्लंघन की जांच करने की बात कही। सीबीआइ ने तत्कालीन वित्त मंत्री जसवंत सिंह से भी पूछताछ की जरूरत बताई है

No comments:

Post a Comment