: अन्ना पक्ष को आडे़ हाथ लेते हुए कांगे्रस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अन्ना हजारे बाबा रामदेव की ही तरह आरएसएस का मुखौटा हैं और आतंकवाद के मामलों में संघ के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से ध्यान हटाने के लिए उनका इस्तेमाल किया गया। सिंह ने कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में आरएसएस के विभिन्न कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए लोकपाल का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि आरएसएस ने पहले रामदेव को अपना मुखौटा बनाया, और बाद में अन्ना को। मैं एक गांधीवादी के रूप में अन्ना हजारे का सम्मान करता हूं, लेकिन दुर्भाग्य से उनके इर्दगिर्द गलत लोग हैं। हजारे पक्ष के सदस्य अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि केजरीवाल अब भी सरकारी कर्मचारी हैं। सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वह अब भी भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।उधर, रालेगण सिद्धि में अन्ना ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया। अरविंद केजरीवाल पर दिग्विजय के आरोपों से आहत अन्ना ने उनको एक बार फिर पागलखाने भेजने की सलाह दी है। अन्ना ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और कहा कि वह अच्छे इंसान हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment