Friday, September 16, 2011

अन्ना महाराष्ट्र में देंगे कांग्रेस को पहला झटका

जनलोकपाल के लिए आंदोलन कर रहे समाजसेवा अन्ना हजारे की चुनावी राज्यों का दौरा करने की घोषणा कर से सियासी दलों की धुकधुकी बढ़ गई है। अन्ना के दौरे का पहला पड़ाव महाराष्ट्र होगा। महाराष्ट्र में नवंबर से स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जाहिर है ऐसे में अन्ना का पहला दौरा महाराष्ट्र जो कि उनका खुदका गृह प्रदेश भी है से ही शुरू होगा। ऐसा होने पर स्थानीय चुनावों में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। महाराष्ट्र में नवंबर माह से शुरू हो रहे स्थानीय निकाय चुनावों में 10 महानगरपालिकाओं, 27 जिला परिषदों एवं 195 नगरपालिकाओं के चुनाव होने हैं । ये सभी चुनाव पार्टी के चुनाव निशान पर लड़े जाते हैं। इसलिए इन्हें महाराष्ट्र में मिनी चुनाव के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस के दुर्भाग्य से न तो इस समय उसका संगठन पूरी तरह इन चुनावों के लिए तैयार है, न ही उसके पास कायदे के उम्मीदवार नजर आ रहे हैं। निरंतर बढ़ती महंगाई तो इस चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी ही, अन्ना हजारे द्वारा उठाया गया भ्रष्टाचार का मुद्दा भी इन चुनावों में सिर चढ़कर बोलेगा, क्योंकि स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाता अपने उम्मीदवारों के चाल-चरित्र से भलीभांति परिचित होता है और इन चुनावों में जीत-हार का अंतर भी अधिक मतों का नहीं होता है। अन्ना हजारे ने घोषणा की है कि वह जल्दी ही उन राज्यों का दौरा करेंगे, जहां किसी भी तरह के

No comments:

Post a Comment