Friday, September 2, 2011

लोस में महाभियोग से पहले सौमित्र सेन ने दिया इस्तीफा

: कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौमित्र सेन ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा लोकसभा में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा से पांच दिन पहले आया है। सेन के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव 18 अगस्त को मंजूर हो चुका है। राज्यसभा में अपने खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद न्यायमूर्ति सौमित्र सेन ने कोलकाता पहुंचने के बाद कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और यदि लोकसभा ने भी उन्हें पद से बेदखल करने का फैसला किया तो वह सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे, लेकिन सेन ने गुरुवार को अचानक इस्तीफा भेज दिया। सेन को पांच सितंबर को लोकसभा के समक्ष उपस्थित होना था। उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को और इसकी एक प्रति लोकसभा अध्यक्ष को भेज दी है। उनके वकील सुभाष भट्टाचार्य ने कहा कि राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में न्यायमूर्ति सेन ने कहा है कि चूंकि राज्यसभा ने अपनी बुद्धिमत्ता से फैसला किया है कि उन्हें न्यायाधीश नहीं बने रहना चाहिए इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं और वह आम नागरिक की तरह जीना चाहते हैं

No comments:

Post a Comment