Friday, September 16, 2011
जनलोकपाल का समर्थन करें या झेलें विरोध
हिसार टीम अन्ना हिसार उपचुनाव में जन लोकपाल बिल को मुद्दा बनाएगी। अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों को दो-टूक चेतावनी दी है कि जन लोकपाल बिल का संसद में समर्थन करें, या विरोध झेलने के लिए तैयार रहें। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उम्मीदवारों को 30 सितंबर तक पार्टी हाईकमान से लिखित आश्वासन देना होगा कि संसद व स्टैंडिंग कमेटी में जन लोकपाल बिल पर व्हिप जारी कर सांसदों को बिल का समर्थन करने को कहा जाएगा। वह शुक्रवार को आम जन से मुलाकात करने हिसार पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जो पार्टी व उम्मीदवार लिखित आश्वासन नहीं देगी, 1 अक्टूबर से पूरे लोकसभा क्षेत्र में उसके प्रत्याशी का विरोध शुरू कर दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दागी उम्मीदवारों का चेहरा भी सामने लाया जाएगा। केजरीवाल ने साफ किया कि इस दौरान टीम अन्ना किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगी। आम जनता दागी और जन लोकपाल विरोधी उम्मीदवार को छोड़कर अपने विवेक के आधार पर मतदान के लिए स्वतंत्र होगी। अगर पार्टी या उम्मीदवार लिखित आश्वासन से मुकर जाता है, तो अगले विधानसभा चुनाव में नाम लेकर विरोध किया जाएगा। बिल के समर्थन में टीम अन्ना पूरे भारत का दौरा कर रही है। इसके बाद विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में यह अभियान चलेगा। जन लोकपाल बिल के समर्थन में हिसार से ही लड़ाई की शुरुआत की गई है। अन्ना लिखेंगे किसानों के समर्थन में चिट्ठी राज्य सरकार द्वारा कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में अन्ना हजारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर अधिग्रहण रद करने की अपील करेंगे। फतेहाबाद में किसानों के आंदोलन पर केजरीवाल ने कहा कि अन्ना किसानों की समस्या को जानते हैं। इसे जल्द से जल्द सुलझाने के लिए वह प्रधानमंत्री से अपील करेंगे। अन्ना किसानों के साथ है और जरूरत पड़ी तो वह किसानों के साथ एक मंच पर आएंगे। पुलिस वाले ने छोड़ी रिश्वतखोरी अरविंद केजरीवाल ने जन लोकपाल बिल के समर्थन में देश भर की यात्रा के दौरान हुए अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल मिला। उसने बताया कि वह 16 वर्षो से रिश्वत ले रहा था, लेकिन जब अन्ना ने आंदोलन शुरू किया तो उसने 15 दिन में ही 16 वर्ष की आदत छोड़ दी। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने की आदत छोड़ने के बाद वह पहले से ज्यादा सुखी है। उसकी सभी समस्याएं रिश्वत के साथ ही घर छोड़कर चली गई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment