Thursday, August 25, 2011

समर्थन में दिल्ली की दुकानों पर रहेगा ताला

अन्ना हजारे के अनशन के दसवें दिन बृहस्पतिवार को दिल्ली के दुकानों पर ताला बंद रहेगा और व्यापारी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को बल प्रदान करने रामलीला मैदान पहुंचेंगे। अन्ना के समर्थन में खुदरा और थोक दुकानदार बंद में हिस्सा ले रहे हैं। बंद होने से न केवल दुकान के मालिक बल्कि वहां काम करने कर्मचारी भी अन्ना के अनशन में पहुंचेंगे। देहली हिंदुस्तानी मर्केटाइल एसोसिएशन, चांदनी चौक के अध्यक्ष सुरेश बिंदल, ग्रेन मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन, गफ्फार मार्केट एसोसिएशन, करोलबाग के अध्यक्ष रामलाल, जिंस का सबसे बड़ा बाजार टैंक रोड मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवंत सिंह, खारी बाबली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बत्रा, केमिकल मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गोयल सहित सभी मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि अन्ना के समर्थन में गुरुवार को दुकानें नहीं खोलेंगे।


No comments:

Post a Comment