Thursday, August 25, 2011

मोदी के मंत्री ने किया अन्ना का विरोध अहमदाबाद

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ हों, लेकिन उनके ही मंत्रिमंडल के सदस्य कृषि मंत्री दिलीप संघाणी को इससे कोई वास्ता नहीं है। संघाणी हजारे के आंदोलन को लोकतंत्र विरोधी और जनलोकपाल विधेयक को असंवैधानिक मानते हैं। गुजरात सरकार के विविध मंत्रालयों की परामर्शदात्री समिति की बैठक के दौरान कृषि मंत्री दिलीप संघाणी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का आंदोलन लोकतांत्रिक नहीं है। उनका कहना है कि कानून निर्माण करना तथा उसे पारित करने का अधिकार सांसद और संसद का है। हजारे की ओर से पेश जनलोकपाल विधेयक असंवैधानिक है तथा लोकतंत्र के लिए खतरा है। आंदोलन के जरिए कानून निर्माण के लिए दबाव बनाना लोकसभा के कामकाज में हस्तक्षेप है।

No comments:

Post a Comment