Tuesday, August 30, 2011

कोई घूस मांगे तो पहना दो अन्ना टोपी

नई दिल्ली इतिहास के पन्ने पर अन्ना का नाम स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो गया और देश में अन्नागिरी का ऐसा चलन चला कि समर्थक उनके दीवाने हो गए हैं। तभी तो शनिवार को पूर्व आइपीएस अधिकारी व सिविल सोसायटी के सदस्य किरण बेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है अन्ना की यह टोपी। आपके लिए यह भ्रष्टाचार से लड़ने का हथियार बन चुका है। जहां अन्ना गांधी के पदचिह्नों पर चलते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं वहीं हम और आप अन्ना के दिखाए रास्ते पर चलने की कसम खाएं और व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में हो रहे इस आंदोलन को जिंदा रखने के लिए अहिंसा को अपनाएं। किरण बेदी ने कहा कि अपनी जेब में मैं अन्ना हूं वाली टोपी रखो। आप जब भी किसी कार्यालय में जाओ और आपके लंबित काम के लिए घूस मांगे तो अन्ना की टोपी निकाल कर पहन लो, ताकि सामने वाले को पता चल जाए कि आप अन्नागीरी पर चलने वाले लोग हो जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हैं। तब सामने वाला भी समझ जाएगा कि यहां भ्रष्टाचार का खेल नहीं चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को भी हिदायत दी कि जो अन्नागीरी का गलत फायदा उठा रहे हैं, उनकी टोपी व टी शर्ट पहन कर नियमों की अवहेलना में लगे हुए हैं। ऐसे लोग किसी मुजरिम से कम नहीं हंै। इसलिए पुलिस इनके साथ भी वही व्यवहार करे जो आम कानून तोड़ने वालों के साथ करती है।


No comments:

Post a Comment