जागरण संवाददाता : अन्ना हजारे के आंदोलन में शरीक होने आए युवक दिनेश यादव ने मंगलवार को राजघाट पहंुच कर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल आग लगा ली। युवक ने आत्मदाह के मकसद से ऐसा किया। मौके से पुलिस को अन्ना लिखा हुआ टोपी व डंडा मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि अन्ना के प्रति सरकार के रवैये से दुखी होकर उसने यह कदम उठाई होगी। उपचार के लिए उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने उसे करीब 85 फीसदी झुलसा हुआ बताया है। उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। दरियागंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment