Thursday, August 25, 2011

फिरोजाबाद में पीएम का पुतला फूंका

: अन्ना के समर्थक विरोध का रोज नया तरीका अपना रहे हैं। बरेली में आयुर्वेदिक कालेज के चिकित्सक और छात्रों ने रैली निकाली। इसके बाद खून से प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर जनलोकपाल बिल पारित कराने की मांग की। फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। मुरादाबाद में एक अन्ना समर्थक ने सांसद के कैंप कार्यालय के सामने अपना सिर मुड़ा लिया। आगरा के अधिवक्ताओं ने भगवान टॉकीज चौराहा से दीवानी तक मानव श्रंखला बनाकर जन लोकपाल बिल पारित कराने की मांग की। व्यापारियों और समाजसेवी संगठनों ने गुरुवार को आगरा बंद का आह्वान किया है। टूंडला में रेलवे की मेन्स यूनियन ने अन्ना के समर्थन में जुलूस निकाला। फिरोजाबाद के जसराना में अनशन पर बैठे लोगों ने हालत बिगड़ने के बाद भी ग्लूकोज चढ़वाने से इनकार कर दिया है। मेरठ में प्रोफेशनल कॉलेजों छात्र बड़ी संख्या में कमिश्नरी पहुंचकर प्रदर्शन किया। मेरठ कॉलेज पर क्रमिक अनशन का दौर चला। सहारनपुर में जुलूस निकाला गया। मुजफ्फरनगर में जनलोकपाल बिल के समर्थन में सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ।


No comments:

Post a Comment