Thursday, August 25, 2011

शीला को काले झंडे दिखाए

नई दिल्ली जनकपुरी में प्रस्तावित दिल्ली के तीसरे दिल्ली हाट का शिलान्यास करने पहुंची मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रदेश नेताओं व सह प्रभारी नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की किंतु पुलिस बैरिकेड तोड़कर प्रदेश महामंत्री आशीष सूद अंदर गए तो उनके पीछे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंडाल में पहुंचकर काले झंडे दिखाते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। भारी विरोध के बीच मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली पर्यटन व परिवहन विकास निगम के अध्यक्ष मनीष चतरथ व सांसद महाबल मिश्रा के साथ मिलकर दिल्ली हाट के निर्माण की आधारशिला रखी। 70.26 करोड़ की लागत से बनने वाला यह राजधानी का तीसरा दिल्ली हाट होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइएनएस व पीतमपुरा में पहले से दिल्ली हाट हैं। उनमें सरकार को कुछ खामियां दिखीं। जनकपुरी में 3.92 हेक्टेयर में प्रस्तावित यह दिल्ली हाट ग्रीन दिल्ली के तर्ज पर ग्रीन हाट होगा। अतिथियों ने परिसर में पौधा रोपण भी किया। कार्यक्रम में विधायक व भाजपा के नेता जगदीश मुखी को भी आना था। वह मंच पर नहीं आए।


No comments:

Post a Comment