वृंदा मदुरै : माकपा नेता वृंदा करात ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव द्वारा लोकपाल को संवैधानिक निकाय बनाए जाने का सुझाव इस विधेयक की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं करने का एक और बहाना है। संवाददाताओं से यहां बातचीत में वृंदा करात ने कहा कि वह राहुल गांधी द्वारा शुक्रवार को अचानक रखे गए प्रस्ताव से आश्चर्यचकित थी और इस बात अचंभित थी कि वह अप्रैल से अगस्त तक उनके प्रस्ताव पर क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव काफी देर से आया है और यह देर करने की एक और रणनीति है। प्रस्ताव की कोई प्रासंगिकता नहीं है। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य ने सवाल किया इसके शून्य काल में देने का क्या महत्व है? अन्ना हजारे के समर्थन में आए महाबली खली शिमला : दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे अन्ना के समर्थन में द ग्रेट खली भी उतर गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि समाज से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अन्ना के समर्थन में आगे आएं। वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) से जुड़े खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने सरकार और टीम अन्ना के बीच गतिरोध पर भी चिंता जताई। अमेरिका में रह रहे खली ने अपने प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि वे खुद किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अन्ना का आंदोलन देश हित में है। उन्होंने कहा कि व्यस्तता के बावजूद वे समाचार माध्यमों के जरिये घटनाक्रम पर निगाह रखे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक गरीब परिवार में जन्मे खली ने कहा, अपने संघर्ष के दिनों में मैं भी भ्रष्टाचार का शिकार बना। शुरुआती दिनों में अपनी आजीविका चलाने के लिए उन्हें मजदूरी तक करनी पड़ी। अक्टूबर, 2000 से वह डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रियंका की जेठानी के घर प्रदर्शन करते वकील गिरफ्तार मुरादाबाद : अन्ना समर्थकों की एक टीम शनिवार को प्रियंका गांधी की जेठानी सायरा वढेरा के आवास पर पहुंच गई। धरना प्रदर्शन की सूचना पहुंची पुलिस ने एक महिला वकील समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पति रिचर्ड वढेरा की मौत के बाद सायरा अपनी बच्ची के साथ अकेले ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मधुबनी कालोनी में रहती हैं। इस बीच महिला थाने के पास से अन्ना के समर्थन में वकीलों की रैली निकली उसमें से कुछ वकील थाने के भीतर पहुंचकर मीनाक्षी को साथ ले गए। पुलिस ने दबाव बनाकर फिर से हिरासत में ले लिया। बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। बाकी छह को शांति भंग की आशंका में चालान करते हुए एसीएम टू के सामने पेश किया गया है। जहां से प्रति आरोपी 50 हजार की जमानत व इतनी ही राशि के मुचलके पर पाबंद करते हुए रिहाई के आदेश दे दिए। अन्ना टीम की बयानबाजी उचित नहीं : उमर श्रीनगर : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार को अन्ना हजारे को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट थे। उन्होंने कहा कि लगता है कि दुनिया में अन्ना के सिवाय कुछ नहीं हो रहा है। इसलिए मैं अन्ना पर कुछ नहीं ट्वीट करूंगा। अन्ना की टीम को लेकर आलोचनात्मक रवैया अपनाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि किरण बेदी और उनके साथियों ने जिस तरह की बयानबाजी शुक्रवार को रामलीला ग्राउंड में की, वह उचित नहीं थी। मुझे किरण बेदी के रवैये पर अफसोस है। क्या उन्होंने अपने भाषण से सही मायनों मे अन्ना हजारे के आंदोलन की मदद की है।

No comments:
Post a Comment