कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त और अन्ना हजारे पक्ष के सदस्य एन. संतोष हेगड़े ने गुरुवार को गांधीवादी अन्ना हजारे से अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता जन लोकपाल विधेयक के लिए आंदोलन जारी रख सकते हैं। उन्होंने कहा, मैंने बुधवार को अन्ना अजारे से अनुरोध किया कि वह अनशन त्याग दें, लेकिन आंदोलन जारी रखें। मैं अपनी अपील गुरुवार को फिर दोहराता हूं। बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा कि मुझे उम्मीद और भरोसा है कि अन्ना हजारे अपना अनशन तोड़ देंगे ,क्योंकि उनका स्वास्थ्य हमारे लिए अत्यंत चिंता का विषय है और हमें उनके नेतृत्व की जरूरत है। इंडिया अंगेस्ट करप्शन से जुड़े आनंद यादवाद ने आईएएनएस से कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर पिछले दिनों शेष 26 लोगों को अनशन समाप्त करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठे सभी 14 लोगों का स्वास्थ्य ठीक है। रालोद मुखिया अजित सिंह ने भी किया समर्थन लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने यहां कहा कि केंद्र सरकार को संसद में प्रस्तुत अपना लोकपाल विधेयक वापस लेकर अन्ना हजारे के अनशन से पैदा हुए गतिरोध को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अन्ना के जनलोकपाल बिल को संसद में पेश कर गतिरोध को खत्म करने की दिशा में कारगर कदम उठाने चाहिए। सिंह ने कहा कि संसद की सर्वोच्चता की बात सही है, मगर लोगों को संवैधानिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अपनी बात पर बल देने के लिए सत्याग्रह करने का अधिकार प्राप्त है। रालोद मुखिया गुरुवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने भ्रष्टाचार को देश की बड़ी समस्या बताते हुए अन्ना हजारे के आंदोलन को पूरी तरह जायज बताया। जो यह पढ़े अन्ना चालीसा, काले धन से छूटे पीछा लखनऊ : अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की गूंज चहुंओर सुनाई दे रही है। यही नहीं इसके प्रति लोगों की दीवानगी भी देखने लायक है। आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए हर कोई पहल कर रहा है। लखनऊ के 21 वर्षीय संकल्प श्रीवास्तव ने भी एक अनूठी पहल की है। उन्होंने हनुमान चालीसा की तर्ज पर अन्ना चालीसा तैयार की है। यह अवधि भाषा में है। सिर्फ पांच मिनट के अन्ना चालीसा में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का गुणगान कुछ यों किया गया है- जय-जय अन्ना संत हजारे, जनता के तुम प्राण पियारे। निर्बल जन के तुम हो नायक, जन गण मन के तुम अधिनायक। जो यह पढ़े अन्ना चालीसा, काले धन से छूटे पीछा। अन्ना के आंदोलन से संकल्प इस कदर प्रभावित हैं कि उन्होंने अन्ना चालीसा की सीडी तैयार कराई है और उसे लोगों के बीच मुफ्त में बांट रहे हैं।
Sunday, August 28, 2011
हेगड़े का अन्ना से अनशन तोड़ने का अनुरोध
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment