हिमालय की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट के सीने पर राष्ट्रीय पताका फहराने वाली बछेंद्री पाल अब भ्रष्टाचार के हिमालय का मान-मर्दन करने निकली हैं। अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में एवरेस्ट फतह करनेवाली देश की पहली महिला बछेंद्री पाल भी गुरुवार को शामिल हो गई। पाल गुरुवार को एक और एवरेस्ट विजेता प्रेमलता अग्रवाल के सााथ साकची गोलचक्कर पहुंचीं व इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों संग धरना पर बैठीं। यहां बछेंद्री पाल ने कहा कि वह अन्ना हजारे का पुरजोर समर्थन करती हैं। आज देश भ्रष्टाचार से कराह रहा है। इससे आम जनता प्रभावित हो रही है। इसलिए जनलोकपाल बिल की आवश्यकता है। प्रेमलता अग्रवाल ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं पर इसका केंद्र सरकार पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इसके अतिरिक्त बेंगलुरू की पर्वतारोही सह वकील कोकिला सुधा भी धरना पर बैठीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment