Thursday, August 25, 2011

अन्ना को कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार होगी : केजरीवाल

: अन्ना पक्ष ने दो टूक कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल बिल की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से अनशन कर रहे अन्ना को यदि कुछ होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी। अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है, लेकिन ये वही प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 15 अगस्त को लालकिले से अपने संबोधन में अन्ना हजारे के बारे में कहा था कि कुछ लोग देश में गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं। यदि उन्हें वास्तव में उनके स्वास्थ्य की चिंता है तो वह गुरुवार को संसद में बिल पेश कर दें, अन्ना अपना अनशन तोड़ देंगे। केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से कहा गया कि उनके दो बड़े वकील का कहना है कि संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं है कि एक ही कानून के तहत केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति हो सके, लेकिन संविधान हमारे पास भी है। वे हमें बताएं कि किस धारा में ऐसा लिखा है।


No comments:

Post a Comment