समाजसेवी अन्ना हजारे का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मै जेल जाने को भी तैयार हूं,लेकिन यह लड़ाई बंद नहीं करूंगा। 16 अगस्त को जंतर-मंतर पर अनशन होकर रहेगा। इस बारे में मैं दिल्ली पहुंचकर पुलिस आयुक्त से मुलाकात करूंगा। अनशन रोकने के प्रयासों को मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर अनशन की अनुमति नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट में जाऊंगा, लोकपाल बिल पर सरकार ने धोखाधड़ी की है। अगर अनुमति नहीं मिलती है तो 16 अगस्त को गिरफ्तारी देंगे। जंतर-मंतर पर अनशन की अनुमति नहीं मिलने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संविधान के तहत देश के नागरिकों को हासिल मूल अधिकारों में भी शांतिपूर्वक सभा करने का प्रावधान है, फिर भी अगर सरकार रोकती है तो यह संविधान की हत्या है। सिविल सोसायटी का सम्मान होना चाहिए। दो दिन के राजसमंद दौरे पर आए अन्ना ने यहां प्रमुख लोगों के साथ संवाद में अपील की कि मजबूत लोकपाल विधेयक के लिए वे इस आंदोलन में शामिल हो।
Monday, August 1, 2011
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जेल जाने को तैयार : अन्ना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment